{"_id":"6a1331ecb1fcfb3719092179","slug":"fir-registered-against-five-including-the-head-in-13-month-old-dispute-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-157122-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 13 माह पुराने विवाद में प्रधान समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 13 माह पुराने विवाद में प्रधान समेत पांच पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
भीटी। भीटी के बेला गांव में 13 माह पहले जमीन के विवाद में महिला की पिटाई और आभूषण छीनने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 8 अप्रैल 2025 की शाम करीब छह बजे गांव के जगदंबा सिंह, सूबेदार, रामकेवल तथा शैलेंद्र सिंह रंजिश को लेकर खेत में पहुंचे और उनके पति से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि जब वह घटना का वीडियो मोबाइल से बना रही थीं तभी गांव के प्रधान प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे और मोबाइल छीन लिया।
आरोप है कि उन्होंने अभद्रता की व सोने का कानफूल, मंगलसूत्र और पायल भी छीन ली थी। बताया जा रहा है कि पूर्व में कई बार महिला शिकायत कर चुकी थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इंस्पेक्टर वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।