{"_id":"69ff6a502c5dd6abb40bea71","slug":"fir-filed-on-accused-of-fake-passport-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-156066-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अलग-अलग दस्तावेज से बनवाए दो पासपोर्ट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अलग-अलग दस्तावेज से बनवाए दो पासपोर्ट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर क्षेत्र में एक ही व्यक्ति की ओर से अलग-अलग दस्तावेज के सहारे दो पासपोर्ट बनवाने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।
जांच के अनुसार ग्राम माझा कम्हरिया निवासी हरेंद्र पुत्र श्रीराम ने वर्ष 2015 में पासपोर्ट बनवाया था। आरोप है कि इस दौरान जन्मतिथि और माता के नाम में बदलाव कर कूटरचित दस्तावेज का प्रयोग किया गया। इसके बाद वर्ष 2016 में उसी व्यक्ति ने अलग पासपोर्ट बनवाया, जिसमें अलग विवरण दर्ज कराए गए। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि एक ही व्यक्ति की ओर से अलग-अलग पहचान विवरण का उपयोग कर दो पासपोर्ट प्राप्त किए गए।
इसे अनुचित लाभ लेने और दस्तावेज में हेराफेरी का मामला बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह कृत्य पासपोर्ट नियमों और सरकारी प्रक्रिया का उल्लंघन है। राजेसुल्तानपुर पुलिस ने उपनिरीक्षक शुभम यादव की जांच रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट में पासपोर्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है। थाना प्रभारी अक्षय पटेल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों पासपोर्ट और दस्तावेजों की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।