{"_id":"6849c98a35ab9f05f30715c5","slug":"finance-company-employee-and-uncle-who-went-to-collect-installment-attacked-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-136455-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: किस्त लेने गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी व चाचा पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: किस्त लेने गए फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी व चाचा पर हमला
Wed, 11 Jun 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। बकाए किस्तों की वसूली करने गए एक फाइनेंस कर्मचारी पर मंगलवार देर शाम दबंगों ने हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। उनके पास रखे रुपये भी छीन लिए। मामले में पुलिस ने छह नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने पुलिस पर रुपये छीनने की घटना को तहरीर से हटवा देने का भी आरोप लगाया है।
आलापुर के धनुकारा गांव के अमन ने बसखारी से फाइनेंस पर फर्नीचर की खरीदारी की थी। उनपर 2,160 रुपये व 2,122 रुपये की दो किस्तें बकाया थीं। मंगलवार सुबह किस्त देने का वादा किया था। भुगतान न होने पर शाम को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विनय ओझा ने उनके घर धनुकारा पहुंचकर फोन मिलाया तो अमन ने आमादरवेशपुर में मिट्टी का काम करने के लिए आने की बात कही और मौके पर ही बुलाया।
आरोप लगाया कि विनय अपने चाचा सर्वेश ओझा के साथ वहां पहुंचे तो अमन के अलावा रवि व संतोष निवासी लखनीपट्टी, सूरज निवासी गोहनारपुर, भोला यादव निवासी आमादरवेशपुर, रविपाल निवासी शाहपुर औरांव ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। अमन ने लोहे की रॉड से फाइनेंस कर्मचारी व उनके चाचा पर हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। इसके बाद कई अन्य लोगों को बुलाकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विनय की जेब में रखे हुए नकद रुपये भी छीन लिए गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को पीएचसी रामनगर लाया गया, जहां से सर्वेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विनय के मुताबिक पुलिस से शिकायत की तो तहरीर में मारपीट की घटना का जिक्र किया गया, लेकिन रुपये छीनने की घटना को तहरीर से हटवा दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर बदलवाने की बात गलत है। अगर रुपये छीने गए हैं तो उस पर भी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।