फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fight in children's dispute, seven people injured

बच्चों के विवाद में मारपीट, सात लोग घायल

Sun, 23 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fight in children's dispute, seven people injured
महरुआ। थाना क्षेत्र के जयमलपुर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के जयमलपुर गांव निवासी महेंद्र पाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को विपक्षी विकास सिंह, राहुल सिंह, विशाल सिंह, प्रदीप सिंह, अमित सिंह आदि ने एकजुट होकर उसके घर पर हमला बोल दिया। परिवारीजनों की पिटाई करने के साथ ही उसकी बहू के साथ छेड़खानी भी की। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों की मदद से किसी तरह उन लोगों की जान बच सकी। मारपीट में रामदुलार पाल, छोटू पाल, दिनेश पाल, राजपति को गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के आजाद सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया कि घर के बगल खेत होने के चलते बच्चों में विवाद हो गया। इस बीच विपक्षी रामदुलार, रविंद्र पाल, राकेश पाल, जयराम व महंगू पाल एकजुट होकर बच्चों व परिवार के सदस्यों को लाठी-डंडो से पीटने लगे। बीचबचाव करने पहुंचे लोगों को भी पीटा गया। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ शंभूनाथ ने बताया कि तहरीर पर केस दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed