फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Fever havoc, number of patients doubled

Ambedkar Nagar News: बुखार का कहर, दोगुनी हुई मरीजों की संख्या

Wed, 27 Sep 2023 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fever havoc, number of patients doubled
अंबेडकरनगर। बदलते मौसम के बीच जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या करीब दोगुनी हो गई है। पहले हर रोज जहां ओपीडी में 700-750 मरीज पहुंचते थे वहीं इस समय यह संख्या करीब 1400 पहुंच गई है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित हैं। बुधवार को भी ओपीडी में महज वायरल फीवर के 200 से अधिक मरीज पहुंचे। इसके चलते अस्पताल में पैरासिटामॉल और एंटीबायोटिक दवाओं की खपत भी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे ओपीडी में आपाधापी बढ़ गई है। सामान्य दिनों में लगभग 750 मरीजों की ओपीडी होती थी लेकिन अब संख्या बढ़कर लगभग डेढ़ हजार हो गई। इसमें पहले बुखार से पीड़ितों की संख्या जहां औसतन 70 होती थी तो वहीं बुधवार को लगभग 200 मरीज वायरल फीवर से पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

इनमें से हालत गंभीर होने पर 25 मरीजों को भर्ती करना पड़ा। वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ने से पैरासिटामाॅल व एंटीबायोटिक दवाओं की खपत भी बढ़ गई है। जिला अस्पताल प्रशासन के अनुसार सामान्य दिनों में जहां तीन हजार गोली पैरासिटामाॅल की खपत होती थी तो वहीं अब इसकी संख्या बढ़कर छह हजार हो गई है। उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में दवा जिला अस्पताल में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed