{"_id":"6701970880d1334e5f0b74e4","slug":"fear-of-traders-ended-in-yogi-government-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122372-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: योगी सरकार में व्यापारियों का डर हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: योगी सरकार में व्यापारियों का डर हुआ खत्म
Sun, 06 Oct 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। उत्तर प्रदेश के व्यापारी पहली बार अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे है। व्यापारियों में व्याप्त बदमाशों का डर और दहशत काफी हद तक खत्म हो गई है। यह बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने कही। वह शनिवार को हयातगंज मोहल्ले में व्यापारियों की बैठक में हिस्सेदारी कर रहे थे।
कहा कि देश में शिक्षक दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस और मजदूर दिवस मनाया जाता है। लेकिन व्यापारी दिवस नहीं मनाया जाता। सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला व्यापारी समुदाय के नाम पर कोई भी ऐसा दिवस नहीं मनाया जाता है। हालांकि 29 जून को भामाशाह की जयंती अब व्यापारी कल्याण दिवस के बतौर मनाई जाने लगी है। बैठक में व्यापारियों को पेंशन दिए जाने के साथ ही हर जिले में व्यापारियों का सम्मान समारोह मनाया जाना सुनिश्चित कराने की मांग भी की। इस दौरान प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल, सत्य नरायण सेठ, राम प्यारे विश्वकर्मा, पंडित कमला पति त्रिपाठी व कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।