{"_id":"673873dcd57d1241480241d7","slug":"father-killed-his-one-month-old-daughter-by-drowning-her-in-saryu-river-in-ambedkar-nagar-2024-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवती से की लव मैरिज: अब दूसरी पर आया जीशान का दिल, इस कदर हुआ अंधा; एक माह की बेटी को दी दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवती से की लव मैरिज: अब दूसरी पर आया जीशान का दिल, इस कदर हुआ अंधा; एक माह की बेटी को दी दर्दनाक मौत
Sat, 16 Nov 2024 08:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 16 Nov 2024 08:38 PM IST
सार
आरोपी जीशान ने तीन वर्ष पहले हिंदू युवती से लव मैरिज की थी। अब उशका दिल किसी दूसरी युवती पर आ गया है। वह प्यार में इस कदर अंधा हुआ कि अपनी एक माह की बेटी को दर्दनाक मौत दी। आगे पढ़ें और जानें पूरी घटना...
विज्ञापन
पिता ने एक माह की बच्ची की हत्या कर दी।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में आरोपी पति अपनी पत्नी से विवाद के बाद एक माह की पुत्री को लेकर भाग गया। उसने बेटी को सरयू नदी में फेंक दिया। पानी में तड़पकर मासूम की जान निकल गई। अलग-अलग धर्म के युवक-युवती ने तीन वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के माडरमऊ गांव का है। यहां का निवासी जीशान ने लगभग तीन वर्ष पहले थाना क्षेत्र के मगनपुर महिमापुर की रहने वाली युवती संगम से परिजनों की इच्छा के विपरीत प्रेम विवाह कर लिया था। उस समय जीशान एक स्कूल में बस चलाता था। वहां से उसे उस समय हटा दिया गया। जीशान व संगम आलापुर तहसील मुख्यालय रामनगर में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। रामनगर में ही वह दोनों पिछले आठ माह से एक नए घर में बतौर किरायेदार रह रहे थे।
विज्ञापन
Trending Videos
फोन करने पर घरवालों को घुमाता रहा
संगम का आरोप है कि 12 नवंबर की शाम जीशान उसकी एक माह की पुत्री को लेकर चला गया। फोन करने पर वह कभी घूमने निकलने तो कभी आत्महत्या कर बेटी को मार डालने की बात कहता रहा। संगम ने किसी तरह रात बिताया। अगले दिन उसने फिर जीशान को फोन किया तो वह सब कुछ सामान्य होने का हवाला देकर वापस आने की बात कहता रहा। अन्तत: 14 नवंबर की शाम संगम ने पुलिस को सूचित किया। आलापुर पुलिस ने जीशान की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
15 नवंबर की देर शाम जब जीशान पुलिस की पकड़ में आया तो उसने पहले तो मासूम को ले जाने से इंकार कर दिया। फिर स्वीकार किया कि मासूम को जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिड़हर घाट लेकर जाकर सरयू नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने शनिवार को नदी में तलाश अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इस बीच संगम की तहरीर पर पति के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज कर शनिवार दोपहर बाद जेल भेज दिया।