{"_id":"67630041634730ed8d0856ef","slug":"father-and-son-sentenced-to-life-imprisonment-in-horror-killing-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-126420-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हॉरर किलिंग में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हॉरर किलिंग में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जहांगीरगंज थानाक्षेत्र में छह वर्ष पहले हुए हॉरर किलिंग के मामले में कोर्ट ने युवती के पिता व भाई को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोनों दोषियों पर अर्थदंड भी लगाया गया।
मामला वर्ष 2018 में जहांगीरगंज थानाक्षेत्र का है। बसहिया गंगा सागर निवासी पुलिस चौकीदार के पुत्र प्रदीप पाल ने दर्ज कराए केस में कहा कि गांव निवासी लाखन सिंह की बालिग पुत्री बीते दिनों कहीं चली गई थी। कुछ दिन बाद वह वापस लौटी इसकी को लेकर लाखन व उनके पुत्र विकास ने युवती की हत्या कर शव को छिपा दिया है। पुलिस ने बाद में गांव में ही दफनाए गए युवती के शव को बरामद किया था।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही युवती दीपांजलि की हत्या की है। आरोपियों को जेल भेजे जाने के बाद कुछ दिनों पहले वे जमानत पर रिहा हुए। इस बीच इस मामले में सुनाई पूरी करते हुए अपर जिला जज प्रथम डॉ. जया पाठक ने दोनों दोषी पिता-पुत्र को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोनों दोषियों को इससे पहले न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।