{"_id":"5df518a78ebc3e87fe1076b7","slug":"fastag-at-amri-plaza-ambedkar-nagar-news-lko497755814","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमड़ी टोल प्लाजा पर फास्टैग के लिए तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमड़ी टोल प्लाजा पर फास्टैग के लिए तैयारियां पूरी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के इस टोल प्लाजा पर आज से लागू हो रही अनिवार्य फास्टैग सुविधा
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। अंबेडकरनगर-आजमगढ़ फोरलेन पर अमड़ी गांव के पास टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम रविवार सुबह आठ बजे से लागू हो जाएगा। ऑनलाइन टोल फीस जमा करने के बाद इस टैग से बगैर रुके आना-जाना हो सकेगा। लोगों को मुश्किल न हो, इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां चार में से तीन लेन में फास्ट टैग की सुविधा दी गई है।
आलापुर तहसील क्षेत्र के अमड़ी गांव के पास टोल प्लाजा है। इस टोल से होकर गुजरने वालों को पर्ची कटवाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए चार काउंटर कार्य कर रहे हैं। हर दिन इस प्लाजा से होकर छोटे-बड़े करीब चार हजार वाहन गुजरते हैं। लोगों की सुविधा के लिए टैग देने पर काम शुरू हुआ था।
इस टैग के जरिए लोगों को बिना रुके गुजरने का मौका देने का प्रावधान है। जिन्होंने ऑन लाइन टोल फीस जमा कर दी। टोल प्लाजा प्रबंधक रंजन ने बताया कि फास्टैग की सुविधा से जुड़ा काम पूरा कर लिया गया है। रविवार से इस टैग से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। बताया कि जिस प्रकार मोबाइल रिचार्ज कराया जाता है, उसी तरह टोल फीस ऑनलाइन जमा करनी होगी। इस सुविधा के लिए वाहन मालिक को वाहन की आरसी, अपनी दो फोटो समेत वाहन संबंधी अन्य सभी जरूरी कागजात जमा करने होंगे।
विज्ञापन
जब तक रिचार्ज की राशि रहेगी तब तक फास्टैग से होकर गुजरने की छूट रहेगी। इसके बाद दोबारा रिचार्ज कराना होगा। बताया कि फास्ट टैग पर रविवार से सुचारु आवागमन हो सके, इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।