{"_id":"64739475770e008e380dca96","slug":"fast-land-registry-for-bypass-ambedkar-nagar-news-c-13-1-259937-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाइपास के लिए तेजी से हो रही भूमि की रजिस्ट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाइपास के लिए तेजी से हो रही भूमि की रजिस्ट्री
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर बाइपास निर्माण के लिए किसानों की भूमि की रजिस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। अब तक 500 किसानों की भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी है। 43 करोड़ रुपये का भुगतान संबंधित किसानों को कर दिया गया है। उम्मीद है कि अगले माह रजिस्ट्री पूरी होते ही बाइपास का निमार्ण कार्य शुरू हो जाएगा।
अकबरपुर नगर में जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर ग्लोबल विजडम से 12.3 किमी. लंबे बाइपास के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की है। बसखारी मार्ग पर निकलने वाले बाइपास के निर्माण के लिए 1180 किसानों की भूमि का अधिग्रहण किया गया। 87 करोड़ रुपये से संबंधित किसानों की भूमि की रजिस्ट्री होनी है।
निर्माण का रास्ता पूरी तरह से साफ करने के लिए मौजूदा समय में तेजी से रजिस्ट्री चल रही है। रजिस्ट्री सुचारु रूप से करने के लिए शासन से जिले को 87 करोड़ रुपये की राशि भी उपलब्ध हो गई। एक दिन पहले शनिवार को ही चार करोड़ रुपये की भूमि की रजिस्ट्री की गई। लोक निर्माण विभाग कार्यालय के अनुसार अब तक लगभग 500 किसानों की भूमि की रजिस्ट्री की जा चुकी है। कुल 87 करोड़ रुपये की राशि की भूमि की रजिस्ट्री होनी है। उधर पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि जून माह में रजिस्ट्री का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद बाइपास निर्माण प्रारंभ हो जाएगा।