फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers will not back down from their demands

अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे किसान

Sat, 27 Mar 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not back down from their demands
अंबेडकरनगर। किसान आंदोलन को धार देने के लिए वरिष्ठ किसान नेता नरेश टिकैत के पुत्र व किसान यूनियन युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने यहां सुलेमपुर स्थित बाग में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से आयोजित किसान महापंचायत को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। कहा कि कृषि कानूनोें के विरोध में दिल्ली की सीमा पर आंदोलन कर रहे किसान विभिन्न मुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं। तीन माह बीत चुके हैं धरना देते हुए, लेकिन केंद्र सरकार की हठधर्मिता दूर नहीं हो रही है। अब तक करीब 300 किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी केंद्र सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई है। किसानों की चाहे जितनी उपेक्षा कर ली जाए, वे अपने कदम पीछे हटाने वाले नहीं हैं। यह लड़ाई किसी एक संगठन या फिर किसी एक व्यक्ति की नहीं है, बल्कि समूचे किसानों की है। इसलिए सभी किसानों को चाहिए कि वे एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करें।
विज्ञापन

सुलेमपुर बाग में आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए गौरव टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार में बैठे लोग किसानों के खेतों व अनाजों का कांटैक्ट कर पूंजीपतियों के हाथों बेचना चाहते हैं। हम ऐसा नहीं होने देंगे। कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून लागू किया है, उससे किसान खेतों में मेहनत कर उपज तो तैयार करेंगे, लेकिन उनकी उपज के दाम का निर्धारण पूंजीपतियों द्वारा किया जाएगा। यह कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि कृषि कानून को वापस लिए जाने की मांग को लेकर किसान दिल्ली की सीमा पर डटे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है। केंद्र सरकार की हठधर्मिता दूर नहीं हो रही है। कहा कि सभी किसानों को चाहिए कि वे एकजुट होकर किसानों के हक की लड़ाई लड़ें। जब तक सभी किसान एकजुट होकर अपनी आवाज नहीं बुलंद करेंगे, तब तक केंद्र सरकार की नींद नहीं खुलने वाली है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन आशुतोष भारतीय ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनय वर्मा, वासुदेव वर्मा, राजेश चौहान, धर्मेंद्र मलिक, अनिल, घनश्याम, सुमन पांडेय, लालजी, गंगाराम आदि मौजूद रहे। इस बीच कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। न सिर्फ अलीगंज व टांडा कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही, बल्कि एसडीएम टांडा अभिषेक पाठक व सीओ संतोष कुमार भी लगातार पैनी निगाह बनाए हुए थे। एडीएम डॉ. पंकज वर्मा व एएसपी संजय कुमार राय भी कार्यक्रम स्थल के निकट डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed