फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers wandering, not getting respect fund

भटक रहे किसान, नहीं मिल रही सम्मान निधि

Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers wandering, not getting respect fund
अंबेडकरनगर। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए तमाम पात्र अभी भी भटकने को विवश हैं। किसी ने दो वर्ष से आवेदन कर रखा है तो किसी ने डेढ़ वर्ष से। संबंधित किसानों के खाते में तो राशि नहीं जा रही, लेकिन दूसरे के खाते में राशि चली जा रही है। गड़बड़ी दूर करने के लिए संबंधित किसान लंबे समय से कृषि विभाग कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई ठोस कदम जिम्मेदारों की ओर से नहीं उठाया जा रहा है। नतीजा यह है कि इसका खामियाजा संबंधित किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों को आर्थिक मुश्किलों से बाहर निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत किसानों के खाते में प्रत्येक वर्ष तीन किस्तों में 6 हजार रुपये भेजे जाने का प्राविधान है। जिले में योजना का बड़े पैमाने पर किसानों को लाभ भी मिल रहा है, लेकिन अभी भी तमाम किसान ऐसे हैं, जिन्होंने आवेदन तो किया है, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए वे लगातार कृषि भवन कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। सोमवार को गड़बड़ी दूर कराने व योजना का लाभ न मिलने की शिकायत लेकर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से किसान कृषि भवन कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

मुजाहिदपुर के किसान मिश्रीलाल ने बताया कि उन्होंने योजना के लिए आवेदन किया था, लेकिन उसके खाते में तो राशि नहीं आई, दूसरे के खाते में राशि जा रही है। गड़बड़ी दुरुस्त कराने के लिए वह बीते एक वर्ष से कृषि भवन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक गड़बड़ी को दूर नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुकुमुद्दीनपुुर निवासी रामजीत ने कहा कि उसे बीते दो वर्ष से योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। गड़बड़ी दूर कराने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इससे उसे अब तक उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका है। सुखारीगंज से आए वीरबहादुर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कोई यह भी नहीं बता रहा कि आखिर किस कारणवश उसे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। वह बीते डेढ़ वर्ष से कार्यालय का चक्कर लगा रहा है।

उप कृषि निदेशक बुद्धदेव द्विवेदी ने कहा कि जिन किसानों को आवेदन के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है, उन्हें ई-केवाईसी कराना होगा। यह लगातार बताया जा रहा है। संबंधित मोबाइल नंबर को ही उसमें फीड करना होगा, जिससे मिलने वाली ओटीपी के जरिए आगे की प्रक्रिया अपनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed