{"_id":"6564ce67502282e6b00b2618","slug":"farmers-wandering-at-centers-for-sugarcane-slips-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-7003-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गन्ना पर्ची के लिए केंद्रों पर भटक रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गन्ना पर्ची के लिए केंद्रों पर भटक रहे किसान
विज्ञापन
ेराजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पेड़ी गन्ना की पर्ची न आने से इन दिनों किसानों की मुश्किल बढ़ गईं हैं। वे क्रय केंद्रों का चक्कर काटने को विवश हैं। किसानों का कहना है कि समय पर पर्ची न मिली तो खेत खाली न होने पर रबी फसल की बोआई प्रभावित होगी। इसके साथ ही केंद्रों पर गन्ना तौल में मनमानी का भी आोप सामने आया है।
गन्ना क्रय केंद्र गढ़वल से जुड़े किसान पेड़ी गन्ना की पर्ची पाने के लिए परेशान हैं। सुबह होते ही ऐसे कई किसान क्रय केंद्र तक पहुंच जा रहे। हालांकि पर्ची का संदेश अब मोबाइल पर जाता है लेकिन यह संदेश न आने के कारणों का पता लगाने के लिए किसानों को नजदीकी क्रय केंद्र तक दौड़ लगाकी पड़ रही है।
बंगालपुर निवासी इंदल सिंह व गणेश सिंह तथा बढ़ईपुर के महेंद्र पांडेय ने कहा कि खेतों में गन्ना खड़ा है। पर्ची का इंतजार लंबा हो रहा है। जल्द पर्ची न मिली तो गेहूं की बोआई प्रभावित होगी। इसी क्रय केंद्र पर मिले शुकुलपुरा निवासी सोनू शुक्ल ने बताया कि वे दो दिनों से लगातार ऑनलाइन पर्ची न मिलने का कारण जानने के लिए क्रय केंद्र की दौड़ लगा रहे हैं लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा।
विज्ञापन
क्रय केंद्र ब्रह्मचारी बाबा व राजेसुल्तानपुर में भी इसी तरह गन्ना किसान पर्ची की जानकारी के लिए परेशान होकर भटक रहे हैं। क्रय केंद्र के प्रभारियों का कहना है कि पर्ची समय पर आएगी, यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। एक तरफ जहां किसान पर्ची आने में विलंब से परेशान हैं तो वहीं जिन किसानों को पर्ची मिल गई है उनमें से कई किसानों के गन्ने की तौल भी समुचित ढंग से नहीं हो रही।
किसानों ने तौल में देरी करने तथा अन्य मनमानी बरतने का भी आरोप लगाया है। उधर चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने कहा कि सट्टा प्रदर्शन के अनुसार पर्ची भेजी जा रही है। किसानों को समय रहते क्रमवार पर्ची उपलब्ध होगी।