फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers upset due to not getting urea

यूरिया न मिलने से किसान परेशान

Fri, 08 Jan 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to not getting urea
महरुआ (अंबेडकरनगर)। किसानों में वितरण के लिए पहुंची 450 बोरी यूरिया ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुई। खाद पहुंचने के साथ ही खत्म हो गई। इसके चलते एक बार फिर महरुआ साधन सहकारी समिति से जुड़े किसानों को यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से अविलंब समितियों पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यूरिया की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन

महरुआ साधन सहकारी समिति पर बीते दिनों किसानों में बिक्री के लिए 450 बोरी यूरिया पहुंची थी। पहुंचने के दो ही दिन में ही यूरिया खत्म हो गई। ऐसे में एक बार फिर किसान खाद के लिए भटक रहे हैं। पहितीपुर केंद्र साधन सहकारी समिति पर भी यूरिया नदारद है। मौजूदा समय में गेहूं की सिंचाई के बाद किसान यूरिया डाल रहे हैं। साधन सहकारी समितियों से खाद न मिलने के कारण उन्हें निजी दुकानदारों से खाद खरीदनी पड़ रही है। क
विज्ञापन

ई दुकानदार यूरिया के साथ अतिरिक्त उर्वरक खरीदने के लिए भी दबाव बनाते हैं। इससे किसानों को अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ रहा है। किसान जगदीश मिश्र, रामतिलक, कलीम अहमद, विनोद कुमार, सोनू वर्मा, शिवबालक, सतई निषाद व रामनिहोर आदि ने जिला प्रशासन से समिति पर यूरिया की उपलब्ध कराने की मांग की है। उधर, सचिव सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि एक दो दिन में दोबारा खाद उपलब्ध हो जाएगी। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed