फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers submitted a memorandum to the SDM over non-purchase of paddy.

Ambedkar Nagar News: धान खरीद न होने पर किसानों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 02 Mar 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 02 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Farmers submitted a memorandum to the SDM over non-purchase of paddy.
विद्युतनगर। टांडा प्रथम व द्वितीय मार्केटिंग खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारियों की हीलाहवाली और बहानेबाजी के कारण धान नहीं खरीदने का आरोप किसानों ने लगाया है। परेशान किसानों ने शनिवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के ब्राहिमपुर कुसुमा निवासी राजेश कुमार वर्मा व ग्राम बेलहरी निवासी रविंद्र कुमार वर्मा ने एसडीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह पिछले वर्ष दिसंबर 2025 से अपने धान की बिक्री के लिए प्रयास कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्होंने अपने गांव के नजदीक स्थित खाद्य एवं रसद विभाग के धान क्रय केंद्र पर संपर्क किया था। धान खरीद के लिए केंद्र पर तैनात एसएमआई नवीन सिंह ने उन्हें लिपिक कुंवर बहादुर से संपर्क करने को कहा। आरोप है कि लिपिक लगातार धान खरीदने में टालमटोल कर रहे हैं और बहानेबाजी के कारण अब तक किसानों का धान नहीं खरीदा गया। किसानों ने बताया कि 22 फरवरी को जब वह दोबारा अपने धान की खरीद के लिए केंद्र पर पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि परिसर में पहले से 16 ट्राली धान खड़ा है, उसके निस्तारण के बाद ही उनका धान खरीदा जाएगा। उन्होंने एसडीएम से मामले की जांच कराते हुए धान खरीद कराने और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं एसडीएम डाॅ.शशिशेखर ने बताया कि मामले की जानकारी कराकर समाधान कराया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed