{"_id":"66560e55bc0c1b51540d622f","slug":"farmers-started-getting-seeds-at-50-percent-subsidy-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-115813-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलने लगा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को मिलने लगा बीज
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। पोर्टल पर पंजीकृत सत्यापित किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर अब धान बीज का वितरण शुरू हो गया है। राजकीय कृषि बीज भंडार बहरामपुर में मंगलवार को 50 किसानों ने इसका लाभ उठाया। बीज भंडार पर दिन प्रतिदिन किसानों की आवक भी तेजी से बढ़ रही है।
मालूम हो कि अब तक कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों को छूट का लाभ सीधे खाते में मिलता था। लेकिन इसके लिए किसानों को पहले शत-प्रतिशत भुगतान करना पड़ता था। उसके बाद लगभग दो माह में अनुदान की धनराशि किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से दी जाती थी। इससे ज्यादातर किसानों को रुपये के अभाव में योजना का लाभ नहीं मिल पाता था। शत-प्रतिशत भुगतान न कर पाने के कारण तमाम किसानों को बाजार में महंगे दामों में बीज की खरीदारी करनी पड़नी थी।
हालांकि सरकार ने अब किसानों को राहत प्रदान की है। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज मिलेगा। राजकीय कृषि बीज गोदाम प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस बार खरीफ सीजन में बीज की बिक्री ई-पॉस मशीन के जरिए हो रही है। जिन किसानों का पंजीकरण कृषि विभाग के पोर्टल पर सत्यापित है, केवल उन्हीं किसानों को 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर बीज की बिक्री की जाएगी। इस बीच मंगलवार को 50 किसानों ने धान के बीज की खरीदारी की। (संवाद)