फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers standing in a long line for a sack of manure

एक बोरी खाद के लिए लंबी लाइन में लग रहे किसान

Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers standing in a long line for a sack of manure
अंबेडकरनगर। खाद को लेकर हो रही समस्याओं पर बीते दिन बुधवार को साधन सहकारी समिति रगड़गंज में लाइन में लगे किसानों ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एक तो समय पर खाद नहीं मिलती, तो वहीं एक एक बोरी खाद के लिए उन्हें लंबी लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि किसानों को सुचारु रूप से खाद मिल सके, इसके लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन

मालूम रहे कि यूूरिया खाद की किल्लत से जिले के किसान विभिन्न प्रकार की मुुश्किलों से संघर्ष कर रहे हैं। रैक प्वाइंट जिले में न होने के चलते शासन से जिले को खाद तो उपलब्ध होती है, लेकिन उसे जिले में पहुंचते पहुंचते कई कई दिन गुजर जाते हैं। इससे जिले में खाद की कमी व्याप्त है। नतीजा यह है कि जब खाद समिति पर पहुंचती है, तो एक एक बोरी खाद के लिए किसान लंबी लाइन में लग जाते हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को साधन सहकारी समिति रगड़गंज पर किसान लंबी लाइन में सुबह से ही लग गए। खराब मौसम के बीच लाइन में लगे किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों को सुचारु रूप से खाद उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए। किसान राजेंद्र व गजराज ने कहा कि एक तो समय पर खाद मिल नहीं रही। यदि समिति पर खाद पहुंचती भी है, तो केंद्र प्रभारियों की लापरवाही के चलते किसानों को समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। कहा कि वे सुबह से ही साधन सहकारी समिति पर लंबी लाइन में लग गए हैं, लेकिन अब तक उन्हें खाद नहीं उपलब्ध हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed