{"_id":"5ffb46cd8ebc3e31ca3eae21","slug":"farmers-should-raise-their-voice-against-the-agricultural-law-ambedkar-nagar-news-lko559192896","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून के विरोध मेें आवाज उठाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून के विरोध मेें आवाज उठाएं किसान
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र की ग्रामसभा अमरतल में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किसानों को एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि केंद्र सरकार नया कृषि कानून लाकर किसानों का गला घोंटने का काम कर रही है। इससे किसानों का हित तय होने वाला नहीं है। किसानों को समय रहते इसके विरुद्घ आवाज उठानी होगी। कार्यक्रम के दौरान पूूर्व मंत्री ने कई युवाओं को पार्टी की सदस्यता भी दिलायी।
पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा ने कहा कि प्रदेश में आम जनता को न्याय नहीं मिल पा रहा है। किसानों का आय दोगुनी करने का वादा कर सत्ता में आयी केंद्र व प्रदेश सरकारें किसानों को बर्बाद करने पर आमादा हैं। उन्होंने किसानों से इसके लिए एकजुट होने का आह्वान किया। कहा कि कृषि कानून में जो प्राविधान बनाए गए हैं, उससे सिर्फ किसानों का हक छीनने का काम किया गया है। बाद में पूर्वमंत्री ने पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व बसपा नेता नेता धर्मराज गौतम को उनके दर्जनों समर्थकों सहित पार्टी की सदस्यता दिलायी। पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने युवाओं से पार्टी नेतृत्व के दिशा निर्देश पर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामचंद्र गौड़, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश राजभर, साधू गौड़, अजय गौतम एडवोकेट, मोहम्मद सईम, लेखई शर्मा, रामचरित्र राजभर, घूरे राजभर, मोहम्मद तसलीम व प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे।
आलापुर के मकरही गांव में कल्पनाथ यादव के आवास पर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में किसान चौपाल का आयोजन हुआ। पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लगाया गया कृषि कानून किसानों के विरुद्घ है। कानून के खिलाफ किसान लामबंद होकर सभी साथियों को विरोध करना होगा। इस मौके पर सपा नेता सुभाष यादव, आशाराम त्यागी, रामकेदार यादव, अजय गौतम एडवोकेट, रामआसरे यादव, मंशाराम यादव व हरीप्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कैप्शन
फोटो 21, अंबेडकरनगर के अमरतल गांव में आयोजित किसान चौपाल में पार्टी का झंडा देकर सदस्यता दिलाते पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा।
फोटो 23, अंबेडकरनगर के अमरतल गांव में सपा द्वारा आयोजित किसान चौपाल में मौजूद लोग।