फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmer's land seized for non-payment of loan

Ambedkar Nagar News: कर्ज न चुकाने पर किसान की जमीन हुई कुर्क

Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmer's land seized for non-payment of loan
जहांगीरगंज। जहांगीरगंज क्षेत्र के बरईपुर चहोड़ा में किसान क्रेडिट कार्ड का बकाया ऋण जमा न करने पर कृषि भूमि कुर्क कर दी। साथ ही रकम जमा न होने पर फसल काटने पर भी रोक लगाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बरईपुर चहोड़ा निवासी रामप्रसाद ने वर्ष 2013 में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की चहोंड़ा शाहपुर शाखा से 1.43 लाख रुपये का ऋण लिया था। समय पर भुगतान न होने के कारण ब्याज सहित यह राशि बढ़कर करीब 2 लाख 64 हजार रुपये हो गई। बैंक की ओर से कई बार नोटिस भेजे गए और लोक अदालत के माध्यम से भी भुगतान का अवसर दिया गया। इसके बावजूद किसान ने बकाया धनराशि जमा नहीं की। इसके बाद एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह ने कुर्की की कार्रवाई का आदेश जारी किया। मंगलवार को शाखा प्रबंधक विक्रांत सिंह, सहायक प्रबंधक मुकेश कुमार, लेखपाल दयानंद, अमीन अच्छे लाल समेत अन्य अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में जमीन कुर्क की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed