{"_id":"63f0cefa11bb87e4db0687ac","slug":"farmers-get-agricultural-equipment-at-cost-price-ambedkar-nagar-news-c-13-1-91857-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: किसानों को लागत मूल्य पर मिले कृषि उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: किसानों को लागत मूल्य पर मिले कृषि उपकरण
Sat, 18 Feb 2023 06:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के निकट मांगों को लेकर शुक्रवार को आवाल बुंलद करते अपना दल कमेरावादी पदाधिकारी। -सं
अंबेडकरनगर। किसानों की समस्याओं को लेकर शुक्रवार को अपना दल कमेरावादी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के पास धरना देकर आवाज बुलंद की। कहा गया कि लागत मूल्य पर कृषि यंत्र, खाद व बीज उपलब्ध कराया जाए। छुट्टा पशुओं से फसलों को बचाने के लिए गोशाला बनवाई जाए। यदि शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आनंद हीराराम पटेल ने कहा कि कृषि यंत्रों के अलावा खाद, बीज व सिंचाई महंगी होने से किसानों के सामने आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। उनके हित को देखते हुए लागत मूल्य पर ही ये वस्तुएं किसानों को उपलब्ध कराई जाएं। बाजारों में नकली खाद की बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। इसकी शिकायत भी जिम्मेदारों से की गई लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पटेल ने कहा कि छुट्टा जानवर लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है। गोशालाओं का निर्माण तो किया गया है लेकिन उनमें अव्यवस्था है। किसानों के हित को देखते हुए न सिर्फ गोशालाओं में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं बल्कि नई गोशालाएं भी बनवाई जाएं।
विज्ञापन
रामबहादुर पटेल, मयाराम, राधेश्याम व सरोज ने कहा कि किसानों की मुश्किलों को दूर किया जाए। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।