फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers deprived of PM Kisan Samman Nidhi apply

पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित किसान करें आवेदन

Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers deprived of PM Kisan Samman Nidhi apply
अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने से वंचित किसान अविलंब आवेदन कर सकते हैं। किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर किसान अपने आवेदन की स्थिति को अविलंब जांच लें। यदि वेबसाइट पर उनकी स्थिति अस्वीकृत दिख रही है तो वे तत्काल जरूरी सुधार सुनिश्चित कराएं। यदि स्वयं ऐसा कर पाने में अक्षम हैं तो वे तहसील या राजकीय बीज भंडार केंद्र पर पहुंचकर अपने आवेदन में त्रुटि सुधार करा सकते हैं। इससे उन्हें आगामी दिनों में आने वाली अगली किस्तों का लाभ मिल सकेगा। यह जानकारी उपकृषि निदेशक आरडी बागला ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार जिले के सभी पात्र किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए गंभीर हैं। ऐसे में जरूरी है कि जिन किसानों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वह पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर अपने आवेदन की स्थिति जांच लें। यदि किसी त्रुटिवश आवेदन अस्वीकृत दिखा रहा है तो स्वयं इसमें सुधार सुनिश्चित कराएं। यदि ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है तो किसान आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति व वेबसाइट से अपने आवेदन का स्टेटस का प्रिंट लेकर अविलंब अपने तहसील कार्यालय या ब्लॉकों पर संचालित राजकीय बीज भंडार केंद्र से संपर्क करें।
विज्ञापन

वरिष्ठ लिपिक आनंद पांडेय ने बताया कि संबंधित कार्यालयों में किसानों की पूरी मदद सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारी मौजूद हैं। योजना का लाभ शत-प्रतिशत पात्र किसानों को मिल सके इसके लिए सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित किए जा रहे हैं। कहा कि किसानों की मदद के लिए ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग का आह्वान किया गया है। ग्राम प्रधान व बीडीसी किसानों के आवेदन कराने में मदद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed