फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers can't tolerate atrocities

किसानों पर जुल्म बर्दाश्त नहीं

Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Farmers can't tolerate atrocities
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर लखीमपुर कांड को लेकर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। लखीमपुर खीरी कांड को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा गया कि जिस प्रकार से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वाले किसानों को रौंदा गया है, वह अत्यंत निंदनीय व भारत के भविष्य के लिए चिंताजनक है। किसानों पर जुल्म कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि यदि मृतकों के परिवारीजनों को एक करोड़ व घायलों को 50 लाख रुपये की सहायता देने के साथ ही आश्रितों को सरकारी नौकरी नहीं दी गई, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का उत्पीड़न लगातार किया जा रहा है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब नौ माह हो गए किसानों को धरना देते हुए, लेकिन सरकार बात करने के लिए आगे नहीं आ रही है। लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार से शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे किसानों को रौंदा गया है, वह अत्यंत चिंताजनक है। भारत में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि अधिकार की मांग करने वालों को रौंद दिया गया हो। परशुराम पटेल, चलाकू पाल, राजनाथ पांडेय ने कहा कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज से कराई जाए। दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि घटना में मृतकों के परिवारीजन को एक करोड़ रुपये व घायलों को 50 लाख रुपये की सहायता दी जाए। इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। गृह राज्यमंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाए। रणजीत वर्मा, मनोज कुमार, मोहनलाल, मस्तराम, त्रिभुवन, महमूद खान, शिवनरायन, सत्यदेव, रामतीरथ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही जरूरी कदम नहीं उठाया गया, तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed