फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmers are happy with the rain but waterlogging has increased the problem

Ambedkar Nagar News: बारिश से किसान खुश तो जलभराव ने बढ़ाई मुश्किल

Tue, 27 Aug 2024 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers are happy with the rain but waterlogging has increased the problem
अंबेडकरनगर। झमाझम बारिश से मंगलवार को धान व गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश की एक-एक बूंद धान की फसल के लिए संजीवनी है। किसानों का कहना है कि यदि ऐसे ही समय समय पर बारिश होती रहे तो धान व गन्ने की फसल को व्यापक लाभ मिलेगा। उधर बारिश से एक तरफ जहां लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली तो वहीं अकबरपुर समेत जिले के अन्य क्षेत्रों में जगह जगह हुए जलभराव से लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मौजूदा समय में धान व गन्ने की फसल की सिंचाई की सख्त जरूरत थी। साधन संपन्न किसान तो वैकल्पिक व्यवस्था कर सिंचाई कर रहे थे लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर किसान अपनी फसल की सिंचाई को लेकर परेशान थे। मंगलवार दोपहर बाद जिले में जगह-जगह झमाझम बारिश शुरू हो गई। अच्छी बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि इस वक्त धान व गन्ने की सिंचाई की सख्त जरूरत थी। इस बारिश से सिंचाई को लेकर संकट दूर हो गया है।
विज्ञापन

बारिश से उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली, तो वहीं जगह-जगह जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। अकबरपुर नगर के अयोध्या मार्ग, कृषि भवन के निकट, सब्जी मंडी, पीडब्ल्यूडी कार्यालय के अलावा जलालपुर, हजपुरा व भीटी बाजार में भी जगह-जगह जलभराव हो गया, इससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों क सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर के दीपक व करन ने कहा कि यदि समय-समय पर नाले व नालियों की बेहतर ढंग से साफ-सफाई की गई होती तो जलभराव की ऐसी समस्या उत्पन्न न होती। जलालपुर के अरविंद व मनोज ने कहा कि जलनिकासी की बेहतर व्यवस्था न होने से इस प्रकार की मुश्किलों का सामना पड़ रहा है।




अमृत के समान है बारिश
केदारनगर के राजेश यादव ने कहा कि मौजूदा समय में धान की सिंचाई अत्यंत जरूरी थी। समुचित सिंचाई न होने से धान की फसल को नुकसान हो रहा था। इस बारिश से धान की फसल को बड़ा लाभ हुआ है। शरफपुर के अमरजीत ने कहा कि गन्ने की फसल को भी बारिश से संजीवनी मिली है। यदि ऐसे ही बारिश समय-समय पर होती रहे तो इससे दोनों ही फसलों को लाभ मिलेगा। कोड़रा निवासी मनमोहन ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए यह बारिश काफी अच्छी रही, इससे संबंधित किसानों में सिंचाई को लेकर जो संकट था वह दूर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed