फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmer's death from snakebite

किसान की सर्पदंश से मौत

Wed, 16 Sep 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death from snakebite
अंबेडकरनगर। अलीगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी एक किसान की खेत सिंचाई के दौरान सर्पदंश से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों को सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी शिवनरायण (52) बुधवार सुबह गन्ने के खेत की सिंचाई करने गया था। बताया जाता है कि इस दौरान उसे सांप ने डस लिया। वह किसी तरह घर पहुंचा और परिवारीजनों को इसकी जानकारी दी। परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसने दम तोड़ दिया। जीवित होने की उम्मीद में परिवारीजन उसे जिला अस्पताल ले गये जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी राधेश्याम (35) पुत्र लक्ष्मीप्रसाद को बुधवार सुबह खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अलीगंज थाना अंतर्गत बहरई गांव निवासी चंद्रशेखर (15) पुत्र सुरेंद्र बुधवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्याणपुर निवासी गुरुचरन (45) पुत्र राजाराम को बुधवार सुबह उस समय सांप ने डस लिया जब वह खेत में काम कर रहा था। उधर, टांडा कोतवाली अंतर्गत सूरापुर निवासी संगीता (28) पत्नी राजेश बुधवार सुबह घर की साफ सफाई कर रही थी। इसी बीच उसे सांप ने डस लिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed