फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Farmer injured in attack dies

Ambedkar Nagar News: वनरोज के हमले से घायल किसान की मौत

Sun, 19 Apr 2026 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Farmer injured in attack dies
रामनेवल (फाइल फोटो)
सद्दरपुर। अकबरपुर क्षेत्र में एक पखवाड़ा पूर्व वनरोज के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए किसान रामनेवल की शनिवार देर शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। खेत में फसल की रखवाली करते समय वनरोज को भगाने के प्रयास में हुई इस घटना में रामनेवल के मस्तिष्क की हड्डी टूट गई थी, जिसके कारण वह कोमा में चले गए थे।
विज्ञापन

कुडिया चितौना निवासी रामनेवल (45) के पास मात्र चार बिस्वा खेत था, जिसमें उन्होंने गेहूं की फसल की बोआई की थी। पांच अप्रैल की दोपहर लगभग चार बजे, जब वह अपने खेत में पहुंचे, तो खेत में वनरोज उनकी फसल को रौंद रहे थे। फसल को बचाने के लिए जब उन्होंने वनरोजों को भगाने की कोशिश की, तो एक वनरोज ने उन पर हमला कर दिया। आस-पास मौजूद अन्य किसानों के शोर मचाने पर वनरोज वहां से भाग निकला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल रामनेवल को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटेहरी ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल और फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आठ अप्रैल तक उनकी हालत में कोई सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर, लखनऊ भेज दिया था। हालत में सुधार न होने के कारण 17 अप्रैल को परिजनों ने उन्हें दोबारा मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में भर्ती कराया था। शनिवार देर शाम, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर श्रीनिवास पांडेय ने बताया की पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पत्नी लीलावती व बेटे रूपेश व गुडडू का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed