फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Family members blocked the road by placing the body of the young man on the road

Ambedkar Nagar News: परिजनों ने युवक का शव सड़क पर रख लगाया जाम

Wed, 07 May 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 07 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Family members blocked the road by placing the body of the young man on the road
रोते-बिलखते परिजन।
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। रोजगार के लिए दूसरे सोनीपत गए जैनपुर गांव के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव बुधवार को घर पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने जहांगीरगंज कम्हरिया मार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। परिजन युवक को हरियाणा ले जाने वाले ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग पर अड़े थे। पुलिस के समझाने पर परिजनों ने शव को सड़क से हटाया और अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन


राजेसुल्तानपुर के फुलवरिया महारमपुर गांव के जैनपुर पुरवा निवासी चंदन निषाद (19) मार्च में गांव निवासी एक ठेकेदार के साथ हरियाणा के सोनीपत नौकरी के सिलसिले में गए थे। परिजनों के मुताबिक सोनीपत में सोमवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में चंदन का शव कमरे में लटकता मिला। मकान मालिक ने परिजनों को फंदा लगाने की सूचना दी थी। इसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। हरियाणा से पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को चंदन का शव गांव पहुंचा। शव आने के बाद परिजन व ग्रामीण आक्रोशित हो गए और चंदन का शव कम्हरिया जहांगीरगंज मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। परिजन चंदन को सोनीपत ले जाने वाले गांव के ही एक ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों के जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची राजेसुल्तानपुर पुलिस ने परिजनों को किसी तरह मुख्य मार्ग से हटकर घर भेजा, लेकिन परिजन उसके बाद भी दाह संस्कार को राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ आलापुर आरबी सिंह व जहांगीरगंज थानाध्यक्ष अजय प्रताप यादव ने पीड़ित परिवार और ग्रामीणों को समझाया और कहा कि पुलिस पीड़ित का हर स्तर पर साथ देगी। वहीं, सीओ ने हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडकी के एसआई नरेश से फोन पर वार्ता कर घटना के बारे में जानकारी ली। उसके बाद परिवार के लोग दाह संस्कार की तैयारी की। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed