{"_id":"f9d4a97925e09b24e7df98b8a382922f","slug":"faizabad-divisional-commissioner-inspected-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाबाद मंडलायुक्त ने लिया जायजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाबाद मंडलायुक्त ने लिया जायजा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी प्रतिनिधि के अनुसार आयुक्त ने कहा कि तहसील दिवसों पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। समस्याओं का अतिशीघ्र निस्तारण के लिए ही तहसील दिवस का आयोजन होता है। ऐसे में इसका समुचित लाभ आने वाले फरियादियों को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फरियादियों से आह्वान किया कि वे योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ उठाएं। इसमें यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या हो रही है, तो इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को तत्काल दें।
विज्ञापन
इस बीच कुल 120 फरियादियों ने अपनी समस्या दर्ज कराई, जिसमें मात्र 2 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। इस दौरान एसपी अजय कुमार सिंह, एडीएम रामसूरत पाण्डेय, सीएमओ मेजर डा. बीपी सिंह, डीआईओएस डा. आरपी वर्मा, बीएसए डा. राजबहादुर मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमापति की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल-81 शिकायतें आईं, जिनमें से 11 का निस्तारण मौके पर हो सका। शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए उसे संबंधित अधिकारियों को सौंप दिया गया।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विवेक मिश्र की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 95 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, इनमें से 3 शिकायत का निस्तारण मौके पर हुआ। तहसीलदार महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, सीओ ओंकार सिंह, नायब तहसीलदार विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
अकबरपुर में एसडीएम पंकज की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 82 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर मात्र 2 शिकायतों का निस्तारण हो सका। इस दौरान सीओ सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे
टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 73 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याएं रखीं। इसमें से मौके पर 4 समस्याओं का निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार राजेश सिंह, सीओ राघवेंद्र मिश्र सहित सभी थानों के एसओ मौजूद रहे।