{"_id":"5cc48b56bdec22073b651402","slug":"fahad-in-highschool-and-manshi-inter-topper","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में फहाद तो इंटर में मानसी टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में फहाद तो इंटर में मानसी टॉप
Sat, 27 Apr 2019 10:33 PM IST
रवि प्रकाश
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Published by: रवि प्रकाश
Updated Sat, 27 Apr 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
बोर्ड के टॉपर
- फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में फहाद खान व मानसी तिवारी ने क्रमश: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिला टॉप करने की बड़ी सफलता पायी है। हाईस्कूल में अर्पिता मौर्या दूसरे जबकि पलक पांडेय तीसरा स्थान पाने में सफल रहीं। इंटरमीडियट में आकांक्षा मिश्रा व अंकुर पटेल को संयुक्त रूप से दूसरा तथा रिशू वर्मा को तीसरा स्थान मिला है। इससे पहले हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल प्रतिभागियों ने खुलकर अपनी खुशी का इजहार किया।
शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट का परीक्षा परिणाम आने को लेकर सुबह से ही छात्र-छात्राओं में उत्सुकता का माहौल था। परिणाम घोषित होने का समय जैसे जैसे नजदीक आता जा रहा था, परीक्षा दे चुके छात्र छात्राओं की धुकधुकी बढ़ती जा रही थी। दोपहर करीब परिणाम घोषित होते ही सफल छात्र छात्राएं व उनके परिवारीजन जश्न जैसे माहौल में डूब गए। बधाई देने व मिठाई खिलाने का दौर चल निकला। यूपी बोर्ड ने जो परिणाम घोषित किया उसके अनुसार हाईस्कूल में आदर्श जनता इंटर कॉलेज के छात्र मोहम्मद फहाद खान ने 93.17 प्रतिशत अंक के साथ जिला टॉप किया।
उन्हें कुल पूर्णांक 600 में से 559 अंक प्राप्त हुआ। टांडा नगर में सकरावल मोहल्ला निवासी फहाद के पिता नगर के कौमी इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं, जबकि माता जाहिदा बेगम गृहणी हैं। उधर इंटरमीडिएट में चित्तबहाल बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर राजेसुल्तानपुर की छात्रा मानसी तिवारी ने 89.60 प्रतिशत अंक के साथ जनपद टॉप किया है। उन्हें कुल पूर्णांक 500 में से 448 अंक प्राप्त हुए। मानसी के पिता राजेश तिवारी शिक्षामित्र हैं, तो माता मीना देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री के तौर पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
उधर हाईस्कूल में जेबीवीके इंटर कालेज झामबाबा सुरजूपुर की अर्पिता मौर्या ने 93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा जबकि डीएवी साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज शहजादपुर अकबरपुर की पलक पांडेय ने जिले में तीसरा स्थान हासिल करते हुए 92.83 प्रतिशत अंक पाया है। इंटरमीडिएट में एसए इंटर कॉलेज कासिमपुर के अंकुर पटेल तथा डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर की आकांक्षा मिश्रा 86.60 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। डॉ. अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर की रिशू वर्मा ने 85.80 प्रतिशत अंक के साथ जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है।
इस बीच जिले की टॉप टेन मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले छात्र-छात्राओं के घर बधाई देने का तांता लग गया। कुछ लोगों ने स्कूल पहुंचकर तो कुछ ने घर पहुंचकर परिवारीजनों व अभिभावकों समेत छात्र छात्राओं को बधाई दी। कई जगहों पर संबंधित छात्र-छात्राओं के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में बाहर चले जाने के चलते उनके अभिभावकों व शिक्षकों को ही बधाई देने का दौर चलता रहा। टॉप टेन में शामिल जो छात्र-छात्राएं टेलीफोन पर उपलब्ध हुए उन्हें वहां देरशाम तक बधाई दी जाती रही।
हाईस्कूल के टॉप टेन मेधावी
नाम विद्यालय का नाम प्रतिशत
1-मोहम्मद फहाद खान आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा 93.17
2-अर्पिता मौर्या जेबीवीके इंटर कॉलेज झामबाबा 93
3-पलक पाण्डेय डीएवी साइंस एकेडमी अकबरपुर 92.83
4-शिवांगी शुक्ला जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर 92.67
5-यशी सिंह महिमा साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज हाथपाकड़ 92.17
5-आंचल वर्मा बीआरवी इंटर कॉलेज नसरुल्लाहपुर 92.17
6-लक्ष्मी गुप्ता महिमा साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज हाथपाकड़ 92.00
7-प्रभात पाठक महिमा साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज हाथपाकड़ 91.83
8-शिखा गुप्ता डीएवी साइंस एकेडमी अकबरपुर 91.67
9-देवांश मिश्र जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज आदमपुर 91.35
10-शिवसागर चौरसिया आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा 90.83
इंटरमीडिएट के टॉप टेन मेधावी
1-मानसी तिवारी चित्तबहाल बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर 89.60
2-अंकुर पटेल एसए इंटर कॉलेज कासिमपुर 86.60
-आकांक्षा मिश्रा डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर 86.60
3-रिशू वर्मा डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर 85.80
4-निशी चौधरी जीआईसी फतेहपुर जलालपुर 85.60
5-शिखा तिवारी आरडीआरके इंटर कॉलेज सिसानी 85.00
6-अभय मिश्र जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर 84.80
--नेहा पटेल यशोदा देवी इंटर कॉलेज साबुकपुर 84.80
--सौम्या दुबे आरएन पीपीडी इंटर कॉलेज अंबेडकरनगर 84.80
7-मंजू गौड़ चित्तबहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर 84.60
--पीयूष त्रिपाठी पी टीएनएस इंटर कॉलेज हथिनाराज पिपरी 84.60
8-शिवम एसएन इंटर कॉलेज इंदईपुर 84.40
--संजय कुमार यादव डीएवी साइंस एकेडमी अकबरपुर 84.40
--संजू वर्मा किसान इंटर कॉलेज पकड़ी भोजपुर टांडा 84.40
--निकिता चतुर्वेदी चित्तबहाल इंटर कॉलेज पूरनपुर 84.40
--नेहा पाण्डेय डा. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर 84.40
--उजाला आरएआरडीएस इंटर कॉलेज मोहिउद्दीनपुर 84.40
9-गौरव मौर्या एसएएम इंटर कॉलेज किछौछा 84.20
10-विशाल यादव जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर 84.00
--आकृति पाण्डेय डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर 84.00
--अनुष्का यादव डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर 84.00
--अलका चौधरी एनएनएसएस इंटर कॉलेज अमियाबाभनपुर 84.00