फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eyes moist after seeing the scene of Ram Vanagman

राम वनगमन का दृश्य देख नम हुईं आंखें

Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Eyes moist after seeing the scene of Ram Vanagman
टांडा (अंबेडकरनगर)। श्रीराम लीला समिति चौक के तत्वावधान में पांचवें दिन राम वनगमन प्रसंगों का मंचन किया गया। जीवंत व मार्मिक मंचन देख पंडाल में मौजूद दर्शकों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

मंचन की शुरुआत राजा दशरथ के अपने पुत्र व पुत्रवधू सहित वापस अयोध्या लौटने से होती है। इस दौरान समूचे नगर में उत्साह का माहौल होता है। राजा दशरथ अपने मंत्रियों से मंत्रणा करते हैं। राम को राजगद्दी सौंपने का विचार करते हैं। सभी इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं। इससे देवलोक में देवताओं की चिंता बढ़ जाती है। चर्चा होती है कि भगवान राम का धरती पर जिस उद्देश्य के लिए जन्म हुआ है, वह तो नहीं हो पा रहा है। ऐसे में देवताओं के अनुरोध पर मां सरस्वती दासी मंथरा व रानी कैकेई के विचारों को फेर देती हैं।
विज्ञापन

एक तरफ जहां समूची अयोध्या में राम के राज्याभिषेक को लेकर खुशी का माहौल होता है, वहीं दूसरी तरफ रानी कैकेई राजा दशरथ से अपने दो वर मांगकर सभी की खुशियों पर पानी फेर देती हैं। रानी कैकेई राजा दशरथ से राम को 14 वर्ष के लिए वनवास व अपने पुत्र भरत के लिए राजगद्दी मांगती हैं। वचनबद्ध होने के कारण राजा दशरथ रानी कैकेई के आगे विवश हो जातेे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पिता की आज्ञा लेकर भगवान राम पत्नी सीता व छोटे भाई लक्ष्मण के साथ वन के लिए प्रस्थान करते हैं। समूची अयोध्या में शोक की लहर छा जाती है। भगवान राम के प्रति अयोध्यावासियों के अगाध प्रेम भाव को कलाकारों ने काफी मनमोहक व मार्मिक तरह से प्रस्तुत किया। रामलीला मंचन के सफल आयोजन में बजरंगी लाल सोनी, पप्पू यादव, राकेश कुमार मिश्र, सलिल अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल व आकाश शाह आदि विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed