फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Exciting matches played in the quarter finals

Ambedkar Nagar News: क्वार्टर फाइनल में खेले गए रोमांचक मुकाबले

Tue, 13 Jan 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Exciting matches played in the quarter finals
अंबेडकरनगर। क्षेत्र के घुघुरा बाबा रूल आउट क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को क्वार्टर फाइनल के रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में टूटाहवा और ताहापुर की टीमें आमने-सामने रहीं।
विज्ञापन

ताहापुर ने टॉस जीतकर 6 ओवर में 51 रन बनाए, जबकि टूटाहवा की टीम 6 ओवर में 35 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ ताहापुर सेमीफाइनल में पहुंच गई। दूसरे मुकाबले में उसरहा और मालीपुर के बीच खेला गया, जिसमें मालीपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 42 रन बनाकर जीत दर्ज की। उसरहा की टीम 6 ओवर में 41 रन ही बना सकी। तीसरे मैच में आजनपारा व मालीपुर के मध्य खेला गया, जिसमें आजनपारा ने 8 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में मालीपुर ने 7 ओवर में ही 7 विकेट से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। चौथे मुकाबले में तुलसी नगर और अंबेडकरनगर की टीमें भिड़ीं। तुलसी नगर ने 8 ओवर में 99 रन बनाए, जबकि अंबेडकरनगर की टीम 61 रन पर ऑलआउट हो गई। पांचवें मैच में मालीपुर ने महाकाल को हराते हुए 6 ओवर में 60 रन बनाकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed