{"_id":"58b456c64f1c1bbf56831be2","slug":"evm-place-changed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिड़की के पास रखी ईवीएम को हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिड़की के पास रखी ईवीएम को हटवाया
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण करते रहे। आईजी जोन लखनऊ ए सतीश गणेश ने इल्तिफातगंज व टांडा के विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
मंडलायुक्त सूर्यप्रकाश मिश्र व डीआईजी राकेशचंद्र साहू ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इल्तिफातगंज स्थित मतदान केंद्र के एक बूथ पर ईवीएम खिड़की के निकट रखी हुई थी। इस पर डीएम ने उसे वहां से हटाने का निर्देश दिया। एडीएम गिरिजेश कुमार त्यागी व एएसपी राममोहन सिंह टांडा व जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करते रहे।
अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र के सामान्य मतदान केंद्रों के साथ मॉडल मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के आनंदनगर व महरुआ स्थित विभिन्न बूथों का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों अधिकारी सुल्तानपुर जनपद चले गए। डीएम वैभव श्रीवास्तव व एसपी पीयूष श्रीवास्तव सोमवार सुबह से ही स्थिति पर नजर रखे थे। डीएम वैभव ने सुबह मॉडल मतदान केंद्र पसियापारा पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया।
इसके बाद डीएम व एसपी ने मतदान केंद्र नगर पालिका का जायजा लिया। मतदाताओं से उन्हें शांतिपूर्वक वोट देने की अपील की। कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के तरसावां, मतदान केंद्र अजय कुमार इंटर कॉलेज भीटी, नरसिंहदासपुर, हीड़ीपकड़िया का जायजा लिया।
बाद में महरुआ थाना पहुंचे। यहां से उन्होंने चारों विधानसभा सीटों पर हो रहे मतदान के बारे में जानकारी ली। यहां से दोनों अधिकारियों ने अढनपुर, इल्तिफातगंज, यादवनगर समेत कई अन्य मतदान केंद्रों का जायजा लिया।