फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Everyone should serve and respect the elderly

सभी को करना चाहिए बुजुर्गों की सेवा व सम्मान

Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Everyone should serve and respect the elderly
अंबेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस के मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वृद्धाश्रम अकबरपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र के निर्देश पर आयोजित शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण सचिव अंशु शुक्ला ने की। डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी से आह्वान किया कि बुजुर्गों व वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करें। हमें बुजुर्गों के साथ वक्त बिताना चाहिए। इससे हमें अपने अतीत में घटी घटनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त होती है और उनसे जीवन का एक अनुभव भी मिलता है।
विज्ञापन

प्राधिकरण सचिव अंशु ने कहा कि संपूर्ण विश्व बुजुर्गों के प्रति होने वाले अन्याय और उनके साथ दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने के साथ-साथ उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने को लेकर गंभीर है। इसी उद्देश्य से ही पहली अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस मनाया जाता है। बताया कि बुजुर्गों के हक के लिए कई कानून बने हैं।
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों की आरोग्यता व कल्याण को बढ़ावा देने के लिए वृद्ध सदस्यों के लिए राष्ट्रीय नीति तैयार की गई है। अभिभावक एवं वरिष्ठ नागरिक जो अपनी संपत्ति द्वारा होने वाली आय से भरण-पोषण में असमर्थ हैं, वे अपने वयस्क बच्चों अथवा ऐसे संबंधितों से भरण-पोषण प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनका उनकी संपत्ति पर स्वामित्व है अथवा जो उनकी संपत्ति के उत्तराधिकारी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डीएम व सचिव ने वृद्धजनों को उपहार भी भेंट किया। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन, पंख संस्था अध्यक्ष अंशु बग्गा, वृद्धाश्रम प्रबंधक सत्यप्रकाश शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed