फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Everyone resolved to vote

मतदान करने का सभी ने लिया संकल्प

Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Everyone resolved to vote
अंबेडकरनगर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मतदान करने व मतदाता बनने का संकल्प ले? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर मंगलवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सैमुअल पॉल एन ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह लोकतंत्र की मजबूती के लिए समय आने पर मतदान अवश्य करें। अन्य सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर शपथ ग्रहण व गोष्ठी का आयोजन हुआ। सभी ने मतदाता बनने व मतदान करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

डीएम सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में मंगलवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कहा कि देश के प्रत्येक नागरिकों को निष्पक्षता के साथ मतदान करना चाहिए। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती से ही आम नागरिकों को मूल अधिकारों का लाभ मिल सकेगा। बाद में डीएम ने निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य 2022 में प्रशंसनीय कार्य करने के लिए प्रत्येक विधानसभा से एक-एक बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने वरिष्ठ सहायक/ कैशियर जिला निर्वाचन कार्यालय शहंशाह आलम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पहली बार मतदाता बने चार युवा मतदाताओं को डीएम ने फोटो पहचान पत्र सौंपा।
विज्ञापन

पुलिस कार्यालय में मताधिकार की शपथ दिलाई गई। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार राय ने सभी पुलिसकर्मियों को निष्पक्षता के साथ मतदान करने का आह्वान किया। रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. शेफाली सिंह ने शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्राओं को मतदाता दिवस का संकल्प दिलाया। प्रो चंद्रभान व डॉ. मनोज गुप्त ने मतदाता बनने व मतदान करने के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर डॉ. राजेश कुमार, डॉ. विश्वनाथ व डॉ. अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में एसडीएम अभय कुमार पाण्डेय ने छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई। साथ ही कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक अध्यापिकाओं को मतदान करने के महत्व को समझाया। मौके पर तहसीलदार आलोक रंजन सिंह, नायब तहसीलदार राज कपूर, प्रधानाचार्य अवनींद्र वर्मा, कानूनगो अंकिता सिंह, विनोद कुमार व संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड कार्यालय जहांगीरगंज में बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह ने सभी से लोकतंत्र के उत्सव में भाग लेने का आह्वान किया। इस दौरान दिवाकर मिश्र, अशोक उपाध्याय, विपुल मिश्र, प्रमोद राजभर व जितेन्द्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर एसडीएम दीपक वर्मा ने सुपरवाइजर छोटकुन प्रसाद, जितेन्द्र कुमार यादव, रामजीत पाण्डेय, सुरेन्द्र सिंह, रामसूरत वर्मा, सभाजीत, बीएलओ सुनील कुमार, राधिका यादव, अजीत कुमार, रेनू वर्मा, रेखा पाण्डेय, शेषमा सिंह, कंचन सिंह, विद्या देवी, मंजू रानी व पूनम तिवारी को प्रशिस्त पत्र सौंपा। श्रवणक्षेत्र प्रतिनिधि के अनुसार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शिवबाबा में प्रधानाचार्य विमला कीर्ति पाठक ने सभी छात्र छात्राओं व स्टाफ को शपथ दिलाई। मौके पर मनोज कुमार त्रिपाठी, अभिषेक गुप्त, दिग्विजय पाण्डेय, डॉ. दीपशक्ति, रोशनी चन्द्रा व सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed