फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Evaluation of 97,033 answer sheets of Intermediate completed, 7676 remaining

Ambedkar Nagar News: इंटर की 97,033 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा, 7676 बाकी

Fri, 28 Mar 2025 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of 97,033 answer sheets of Intermediate completed, 7676 remaining
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की 6185 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार को किया गया। अब तक कुल आवांटित 3,77,925 के मुकाबले 3,59,686 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। इंटरमीडिएट की 97,033 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो गया, जबकि 7676 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। जनता इंटर कॉलेज बड़ागांव में 39,712 आवांटित इंटरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं के मुकाबले 39,033 प्राप्त हुई हैं, जहां शत प्रतिशत कॉपियां जांचकर मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

शहर के बीएन इंटर कॉलेज में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का कार्य शेष बचा हुआ है। इस दौरान दोनों केंद्रों पर 24 मुख्य परीक्षक और 233 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कुल आवांटित 3,77,925 के मुकाबले 3,59,686 उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त हुई हैं। वहीं 7676 शेष बची हैं। इसके अलावा अनुपस्थित चल रहे मुख्य परीक्षक और परीक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed