फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   EO is not coming to office, complainant is upset

Ambedkar Nagar News: ईओ नहीं आ रहे दफ्तर, फरियादी परेशान

Fri, 07 Mar 2025 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 07 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
EO is not coming to office, complainant is upset
 दिनेश कुमार निषाद - फोटो : संवाद
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में तैनात ईओ की अनुपस्थिति से लोगों के परेशानी झेलनी पड़ रही है। नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ की खींचतान में फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत की कुल आबादी लगभग 25,000 हजार है। जन्म- मृत्यु प्रमाणपत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, भवन मानचित्र समेत अन्य कार्य के लिए बड़ी संख्या में लोग दफ्तर आते हैं। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में करीब एक माह से अध्यक्ष ओंकार गुप्ता व ईओ संजय बैसवार के मध्य कहासुनी चल रही है। इसके चलते ईओ ज्यादातर कार्यालय नहीं आते हैं। एक माह में दो चार दिन को छोड़ दिया जाए तो वह लगातार गायब हैं। उनका मोबाइल भी रिसीव नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

गत 28 फरवरी को अधिशाषी अधिकारी और नगर पंचायत अध्यक्ष के मध्य तीखी नोकझोंक हुई थी। इसके बाद से ईओ एक बार भी कार्यालय नहीं पहुंचे। शुक्रवार को कार्यालय आए निषादनगर निवासी दिनेश कुमार निषाद ने बताया कि हमें मृत्यु सर्टिफिकेट बनवाना है, लेकिन हर बार साहब के न आने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। रसूलपुर दरगाह निवासी दिलीप कुमार निषाद ने भी अपने परिजन के मृत्यु प्रमाण के लिए आवेदन किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सर्वेश जायसवाल मकान के नक्शे की नकल के लिए चक्कर लगा रहे हैं। एसडीएम टांडा डॉ. शशि शेखर ने बताया कि अनुपस्थिति की जानकारी मिली है, पत्राचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed