फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Enroll your name in the voter list on priority

प्राथमिकता पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं युवा

Thu, 03 Nov 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Enroll your name in the voter list on priority
अंबेडकरनगर। युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर मतदाता बनने के लिए आगे आना चाहिए। लोकतंत्र ने उन्हें अपनी पसंद की सरकार चुनने का यह सुनहरा अवसर प्रदान किया है। चाहे देश-प्रदेश की सरकार चुनने का मौका हो या फिर शहर की। सभी में हिस्सेदारी करनी चाहिए।
विज्ञापन

यह आह्वान बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी ने शहजादपुर पंडाटोला में विशेष मतदाता अभियान के दौरान किया। उन्होंने स्वयं कई नए मतदाताओं का फार्म भरकर उन्हें बधाई भी दी। युवाओं से आगामी नगर पालिका चुनाव को देखते हुए मतदाता बनने की अपील की। कहा कि युवा मतदाताओं की भागीदारी निष्पक्ष मतदान को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को मतदान का महत्व समझाया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की सलाह दी। पार्टी पदाधिकारियों को सलाह दी कि पूरे नगर पालिका क्षेत्र में अभियान चलाकर युवाओं को मतदाता बनाएं। त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार कराने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। ऐसे में सात नवंबर तक चलने वाले इस अभियान को गंभीरता से लें। इस मौके पर नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, ऋषभ मल्होत्रा, विनय पांडेय, पंकज वर्मा व प्रिंस पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed