फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Enjoy a motorboat ride in Darwan Lake

Ambedkar Nagar News: दरवन झील में लें मोटरबोट की सैर का मजा

Sat, 15 Apr 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 15 Apr 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Enjoy a motorboat ride in Darwan Lake
दरवन झील में मोटरबोट सुविधा का शुभारंभ करते डीएम अविनाश सिंह व उनकी पत्नी रूबी सिंह।   -संवाद
अंबेडकरनगर। दरवन झील को जिले की पहचान बनाने के लिए डीएम अविनाश कुमार सिंह का प्रयास रंग दिख रहा है। 10 दिन पहले श्रमदान के जरिए जहां झील की सफाई की गई वहीं शुक्रवार देरशाम डीएम ने पहुंचकर झील में पर्यटकों के लिए मोटरबोट सुविधा का शुभारंभ किया। अगले एक सप्ताह में यहां पर कैंटीन, हाईमास्ट लाइट के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं हो जाएंगी। अयोध्या जनपद सीमा पर स्थित दरवन झील का क्षेत्रफल करीब 300 एकड़ में फैला है। इसकी पहचान आम लोगों के लिए सिर्फ एक झील के रूप में रही है। फसलों की सिंचाई के लिए पानी के प्रबंध, मछली पकड़ने व साइबेरियन पक्षियों के आने तक ही महत्व सीमित था। अब डीएम की सकारात्मक सोच से इस झील की पहचान बदलने लगी है। आने वाले समय में इसे लोग पर्यटक स्थल व पक्षी विहार के रूप में जानेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम पत्नी रूबी सिंह के साथ दरवन पहुंचे डीएम ने दो मोटरबोट का शुभारंभ किया। साथ ही स्वयं मोटरबोट में बैठकर झील की सैर की। बतख व मछलियों को चारा डालने के साथ ही जनपदवासियों से प्रकृति के इस सुनहरे उपहार का आनंद उठाने का आह्वान किया। कहा कि आने वाले समय में दरवन झील न सिर्फ एक पर्यटक स्थल के रूप में जाना जाएगा बल्कि हजारों परिवारों के रोजगार का प्रबंध भी होगा।
विज्ञापन


जल्द मुहैया होंगी कई सुविधाएं
एसडीएम पवन जायसवाल ने बताया कि दरवन झील को सार्वजनिक निजी साझेदारी (पीपीपी मॉडल) पर विकसित किया जाएगा। जल्द ही यहां कैंटीन, हाईमास्ट लाइट व झील तक पहुंचने के लिए पिच मार्ग निर्माण सहित अन्य सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया अपनायी जाएगी। इसके लिए जरूरी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। अगले एक सप्ताह के अंदर यहां पर कई सुविधाएं मुहैया हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed