{"_id":"67f55ccea0318418b60c542b","slug":"engineers-sit-on-strike-electricity-supply-to-150-villages-including-the-city-disrupted-for-four-hours-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-132370-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: धरने पर बैठे अभियंता, शहर समेत 150 गांवों की बिजली चार घंटे ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: धरने पर बैठे अभियंता, शहर समेत 150 गांवों की बिजली चार घंटे ठप
Tue, 08 Apr 2025 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 08 Apr 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
अधीक्षण अभिंयता कार्यालय के बाहर धरना देते जेई।
अंबेडकरनगर। जैतपुर के नेवादा उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता रोहित कुमार और बिजली कर्मियों को बंधक बनाकर पिटाई के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज अवर अभियंता मंगलवार को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर कामकाज बंद कर धरने पर बैठ गए। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और उत्पीड़न पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अभियंताओं के प्रदर्शन से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे तक बाधित रही। इस बीच धरने की सूचना पाकर पुलिस ने मारपीट के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विद्युत उपकेंद्र नेवादा के अवर अभियंता रोहित कुमार सोमवार को अपनी टीम के साथ शिवपाल गांव में बकाया बिल वसूली के लिए गए थे। दीपक सिंह के घर पर लगे मीटर की जांच करने पहुंचे तो उसने कृष्ण कुमार, अजय सिंह विनोद, अरविंद और अनिरुद्ध ने अन्य लोगों के साथ मिलकर टीम को बंधक बनाकर पीटा। मामले में देर शाम मुकदमा दर्ज हो गया था। हालांकि सुबह तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी।
इस पर सोमवार सुबह को अधीक्षण अभियंता कार्यालय अकबरपुर में 50 से ज्यादा अवर अभियंताओं ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले गिरफ्तारी व अभियंताओं का उत्पीड़न रोकने की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे कोटवा महमदपुर उपकेंद्र पर तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बाधित हो गई। इससे संचालित अकबरपुर शहर के 12 मोहल्लों के अलावा महरुआ, भीटी के करीब 150 गांव की दो लाख आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लाइनमैन फाॅल्ट को खोजने बिजली घर पर पहुंचे, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
अभियंताओं के न होने के कारण तकनीकी जांच नहीं हो पाई और मरम्मत के लिए शटडाउन लेने के लिए भी जेई उपलब्ध नहीं थे। ऐसे में शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप रही। शाम चार बजे के करीब अधिशाषी अभियंता आशीष यादव ने बिजलीघर पहुंचकर फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई। उधर, जैतपुर पुलिस ने जेई व उनकी टीम से मारपीट करने के आरोपी अजय कुमार, विनोद कुमार सिंह व अरविंद कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
-- -- -
13 वर्ष पुराना ट्रांसफार्मर फुंकने पर जेई निलंबित
जेई अशोक कुमार के पास न्यू टांडा और खासपुर बिजलीघर का चार्ज था। बीते दिनों खासपुर में लगा 13 वर्ष पुराना 400 केवीए ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसका संज्ञान लेते हुए पाॅवर कॉरपोरेशन के आदेश पर अधीक्षण अभियंता ने निलंबन की कार्रवाई की है।
-- --
बिजली कर्मचारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
इंजीनियर अवधेश कुमार यादव ने कहा कि अवर अभिंतयाओं पर उत्पीड़न किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इंजीनियर सौरभ सिंह ने कहा कि ट्रांसफार्मर फुंकने पर जेई का निलंबन वापस हो। इंजीनियर संजय यादव और मुन्ना यादव ने कहा कि यदि निलंबन वापस नहीं लिया गया तो बिजलीकर्मी चुप नहीं बैठेंगे। इस दौरान इंजीनियर आशीष यादव,जेई धवन पाल, अनमोल सिंह कपूर, उपखंड अधिकारी प्रमोद सिंह, वरुण कुमार,राम मोहन पांडेय,जूनियर इंजीनियर संगठन अध्यक्ष अनिल कुमार वाल्मीकि,सचिव रवि शंकर निषाद समेत मौजूद रहे।
-- --
वर्जन-
आरोपी हुए गिरफ्तार
जेई को बंधक बनाने के बाद पिटाई करने से नाराज अवर अभियंताओं ने धरना दिया था। डीएम और एसपी से वार्ता के बाद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। फाॅल्ट ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराई गई है।
- राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता