{"_id":"68eaa558bc50becee706d2b4","slug":"engineering-students-will-get-research-opportunities-at-gorakhpur-university-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-143555-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: इंजीनियरिंग के छात्रों को गोरखपुर विवि में मिलेगा शोध का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: इंजीनियरिंग के छात्रों को गोरखपुर विवि में मिलेगा शोध का मौका
Sun, 12 Oct 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर में एमयूओ हस्ताक्षर दिखाते पदाधिकारी।
अंबेडकरनगर। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज टांडा रोड अकबरपुर और मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय गोरखपुर के बीच तकनीकी शिक्षा, शोध और प्रशिक्षण को बेहतर बनाने के लिए समझौता हुआ है। दोनों संस्थानों के बीच हुए सहमति पत्र पर कॉलेज के निदेशक डॉ. धनंजय सिंह और डीन प्रो. जयप्रकाश ने हस्ताक्षर किए।
यह अनुबंध पांच वर्षों तक प्रभावी रहेगा। एमओयू के तहत छात्रों और शिक्षकों को पढ़ाई के साथ-साथ इंटर्नशिप, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, शोध, स्टार्टअप और नवाचार में सहयोग मिलेगा। विश्वविद्यालय की प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और रिसोर्सेस का साझा उपयोग किया जा सकेगा। शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम, शोध कार्यों में संयुक्त भागीदारी और छात्रों को उद्योगों की जरूरतों के अनुसार कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमओयू में यह भी तय हुआ है कि दोनों संस्थान मिलकर संयुक्त शोध प्रोजेक्ट, संगोष्ठी, अतिथि व्याख्यान, शॉर्ट टर्म कोर्स और वर्कशॉप का आयोजन करेंगे। निदेशक प्रो. धनंजय सिंह ने कहा कि दोनों संस्थानों के संयुक्त शोध, छात्र-शिक्षक आदान-प्रदान, इंटर्नशिप कार्यक्रम को बढ़ावा देंगे। इससे ज्ञान-साझाकरण, नवाचार और कौशल विकास को बढ़ावा मिलेगा।