फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Engineer hanged himself to death

Ambedkar Nagar News: इंजीनियर ने फांसी लगाकर दे दी जान

Wed, 03 May 2023 11:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Engineer hanged himself to death
अंबेडकरनगर। एक निजी कंपनी में डिप्लोमा ट्रेनी इंजीनियर के पद पर तैनात युवक ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के बसखारी मार्ग स्थित कंपनी के गेेस्ट हाउस के रसोईघर में शव लटका मिला। पुलिस ने बाद में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह निजी कंपनी के एचआर आनंद द्विवेदी गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने कंपनी में डिप्लोमा ट्रेनी इंजीनियर पद पर तैनात युवक अजय कुमार (21) निवासी मंगूपुर थाना कमालपुर, जिला सीतापुर के कक्ष का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने युवक के कक्ष के बगल की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर देखा तो सन्न रह गए। खिड़की के बगल स्थित रसोईघर में युवक का शव चादर के सहारे छत से लटक रहा था।
विज्ञापन

उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम दरवाजा तोड़कर अंदर गई और शव को नीचे उतारा। कमरे की छानबीन की लेकिन कोई खास जानकारी नहीं मिली। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी। घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed