{"_id":"69cace295923668a4c08926d","slug":"encroachment-will-be-removed-from-baskhari-market-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-153329-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बसखारी बाजार से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बसखारी बाजार से हटेगा अतिक्रमण
Tue, 31 Mar 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
बसखारी। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के बसखारी बाजार में अतिक्रमण हटाने की कवायद शुरू हो गई है। सोमवार को डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण का चिह्नांकन किया है।
बसखारी मुख्य चौराहे से लेकर अकबरपुर, जलालपुर, टांडा, आजमगढ़ और जहांगीरगंज मार्गों पर निशानदेही की गई। जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर सड़क की पटरियों, किनारों और दुकानों के अंदर तक लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा किया गया है।
बसखारी बाजार में फल-सब्जी के ठेले, ऑटो चालकों का अतिक्रमण और कई दुकानदारों के स्थायी व अस्थायी निर्माण किए जाने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। आए दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ता है। करीब चार घंटे तक चले अभियान में अकबरपुर मार्ग पर 24 मीटर, जलालपुर, टांडा और आजमगढ़ मार्ग पर लगभग 20-20 मीटर तक अतिक्रमण चिह्नित किया गया। अनुमान है कि इस कार्रवाई की जद में करीब 500 से अधिक अतिक्रमणकारी आ रहे हैं।
विज्ञापन
अवर अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि जल्द ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाएगा। निर्धारित समय सीमा के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार के दुकानदारों के माथे पर चिंता बढ़ गई है, वहीं आम लोगों ने जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई है।