फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Encroachment removed from pond land

Ambedkar Nagar News: तालाब की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण

Sat, 03 May 2025 04:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 03 May 2025 04:43 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from pond land

विज्ञापन
आलापुर(अंबेडकरनगर)। ग्राम विमावल (धुसवापुर) स्थित तालाब की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नायब तहसीलदार हुबलाल की अगुवाई में की गई। इस दौरान 13 वर्षों से तालाब की भूमि पर किए गए अवैध अस्थायी निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया गया। कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।
तालाब की करीब एक बीघा भूमि में आधे से अधिक हिस्से पर ग्राम निवासी लालमन सहित कुल 15 लोगों ने पशुशाला, स्नानघर, शौचालय व सहन बना कर अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। यह भूमि राजस्व अभिलेखों में तालाब खाते में दर्ज है, जिस पर निजी निर्माण पूरी तरह अवैध माना गया।
विज्ञापन




मामले में तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर किया गया था, जिसकी सुनवाई दो मार्च को संपन्न हुई। न्यायालय ने अवैध कब्जाधारियों पर लगभग दो लाख 56 हजार रुपये क्षतिपूर्ति अधिरोपित किया। बेदखली आदेश के अनुपालन में प्रशासन ने राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर स्थल पर भेजी थी। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में कानूनगो मुन्नीलाल, राजस्व लेखपाल दयानंद मौर्य, तारकेश्वर सहित आलापुर थाने की पुलिस व महिला पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध निर्माण पर जेसीबी चलाकर निर्माण गिरा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई की गई। अवैध कब्जाधारियों पर लगाया गया क्षतिपूर्ति व निष्पादन व्यय वसूलने के लिए आरसी प्रपत्र 21 जारी कर दिया गया है। संबंधित वसूली प्रक्रिया के लिए राजस्व निरीक्षक संग्राम व अमीन को कार्रवाई के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed