{"_id":"5f132aa38ebc3e636b75c8bb","slug":"encounter-ambedkar-nagar-news-lko53132357","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों ने पुलिस पर बरसाईं गोलियां
विज्ञापन
फोटो 5, अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती पुलिस मुठभेड में घायल बदमाश जुबेर।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत गंजा गांव के पास वध प्रतिबंधित पशु मांस की बिक्री में लिप्त चार लोगों को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में हुई फायरिंग में एक के पैर तो एक के हाथ में गोली लगी। बाद में पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से एक हजार क्विंटल मांस व पिकअप के अलावा दो वाहन बरामद हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, शनिवार तड़के अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत गंजा के पास एक पिकअप में वध प्रतिबंधित पशु मांस बिक्री करने के लिए लादा जा रहा था। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना पर सीओ सदर धर्मेंद्र सचान व कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम को देखते ही पिकअप पर मांस लाद रहे चार बदमाश पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। खुद को बचाने के लिए पुलिस टीम ने भी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस फायरिंग में एक बदमाश के पैर जबकि दूसरे के हाथ में गोली लगी। पुलिस ने इन दोनों के साथ ही भाग रहे दो अन्य को भी दबोच लिया।
शनिवार अपराह्न कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारवार्ता के दौरान डीएम राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस की तस्करी में लिप्त पकड़े बदमाशों की पहचान वाराणसी जनपद के अलईपुरा निवासी जुबेर, लखनऊ के मलहाबाद निवासी शराफत, आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर निवासी सद्दाम व जौनपुर निवासी सादिक के रूप में हुई। जुबेर के दाहिने पैर, जबकि शराफत के दाहिने हाथ में गोली लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जबकि अन्य दोनों को जेल भेज दिया गया। साथ ही एक हजार क्विंटल मांस कब्जे में ले लिया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी।