फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employment fair on 29th April, recruitment process will be done for 200 posts

Ambedkar Nagar News: 29 अप्रैल को रोजगार मेला, 200 पदों पर होगी भर्ती प्रक्रिया

Wed, 23 Apr 2025 10:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 23 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Employment fair on 29th April, recruitment process will be done for 200 posts
अंबेडकरनगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर और सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त रूप से 29 अप्रैल को रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अकबरपुर के परिसर में सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन

धुत ट्रान्स मिशन प्रा.लि. झज्जर हरियाणा, अंबर इंटरप्राइजेज झज्जर हरियाणा और मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एंड इंजीनियरिंग नोएडा जैसी कंपनियां भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगी। मेले के माध्यम से कुल 200 रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए हाईस्कूल तथा आईटीआई उत्तीर्ण महिला व पुरुष अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 13,400 से 14,700 तक का मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा। कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क आवास, भोजन और बस यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिए अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज की दो फोटो साथ लानी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed