{"_id":"65d8c8cb8a1af9fc83037490","slug":"employment-fair-for-security-personnel-recruitment-from-27th-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-111355-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सुरक्षा सैनिक भर्ती के लिए रोजगार मेला 27 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सुरक्षा सैनिक भर्ती के लिए रोजगार मेला 27 से
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड जौनपुर की तरफ से युवाओं को सुरक्षा सैनिक व सुपरवाइजर के पद पर नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डिप्टी कमांडेंट रजनीश राय ने दी। बताया कि जिले में 27 फरवरी से 6 मार्च तक अलग-अलग स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन होगा।
युवा मेले में पहुंचकर इसका लाभ उठा सकते हैं। डिप्टी कमांडेंट ने बताया कि 27 व 28 फरवरी को राजकीय आईटीआई आलापुर, 29 फरवरी व 1 मार्च को राजकीय आईटीआई जहांगीरगंज, 2 व 4 मार्च को राजकीय आईटीआई ममरेजपुर टांडा व 5 व 6 मार्च को राजकीय आईटीआई अकबरपुर कटरिया याकूबपुर में भर्ती शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से 3 बजे तक चलेगा।
अभ्यर्थियों की उम्र 21 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। लंबाई 168 सेंटीमीटर, सीना 80-85 सेंमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल होनी चाहिए। चयनित होने के बाद युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद उन्हें अलग-अलग क्षेत्रों में तैनाती दी जाएगी। वेतनमान सरकार द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार दिया जाएगा।