{"_id":"67096521641e55f23f052276","slug":"employees-raised-hue-and-cry-over-old-pension-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122723-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पुरानी पेंशन को लेकर कर्मचारियों ने भरी हुंकार
Fri, 11 Oct 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 11 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। बीआरसी बसखारी पर अटेवा के ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर गहन चर्चा हुई। इसके बाद मौजूद कर्मचारियों ने निर्णायक आंदोलन शुरू करने पर हुंकार भरी।
जिला संयोजक रामबली त्रिशरण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में आंदोलन को तेज बनाने के लिए पदाधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया। इसके तहत दीपक चौधरी को ब्लॉक सहसंयोजक, डॉ गिरीश चंद्र यादव को संयुक्त मंत्री, अवधेश मांझी को ब्लॉक प्रवक्ता, अंगद सोनी एवं पंकज गुप्ता को आईटी सेल, प्रशांत केसरी को मीडिया प्रभारी, कृष्ण दीपक तिवारी को संगठन मंत्री तथा डॉ केपी राय, सुशील कुमार, राम निहाल, सियाराम कनौजिया को परामर्श मंडल का सदस्य नामित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक पुरानी पेंशन की बहाली नहीं हो जाती तब तक संगठन अपने संघर्ष को जारी रखेगा।