फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Embezzlement of Rs 12.24 lakh in the name of development in Naipura

Ambedkar Nagar News: नैपुरा में विकास के नाम पर 12.24 लाख का गबन

Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 08 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Embezzlement of Rs 12.24 lakh in the name of development in Naipura
अंबेडकरनगर। विकास खंड टांडा की ग्राम पंचायत नैपुरा में वित्तीय वर्ष 2019-20 में विकास कार्यों के नाम पर करीब 12.24 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। ऑडिट के दौरान मनरेगा समेत अन्य कार्यों के दस्तावेज नहीं मिले। इसको लेकर कई बार निर्देश दिए जाने के बाद भी जिम्मेदारों ने कोई लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया। अब विभाग की ओर से अंतिम चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग में पिछले कई वर्षों में कराए गए कार्यों का ऑडिट कराया जा रहा है। इस दौरान ग्राम पंचायत नैपुरा में वर्ष 2019-20 में 6.67 लाख रुपये बिना वाउचर और पत्रावली के निकाले गए थे। साथ ही मनरेगा से प्रमाणक विहीन व्यय दिखाकर 5.57 लाख रुपये निकाले गए थे। इसमें पूर्व प्रधान सूर्यभान वर्मा व तत्कालीन सचिव रामजीत यादव की भूमिका सामने आई थी।
विज्ञापन

इसके लिए विभाग की ओर से पूर्व में कई बार पूर्व प्रधान व सचिव को पत्र लिखकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कोई आख्या प्रस्तुत नहीं की गई। वर्तमान में रामजीत यादव विकास खंड जहांगीरगंज में तैनात हैं। डीपीआरओ की ओर से इन्हें अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया गया है, जिसमें 15 दिनों में धनराशि के निस्तारण की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी आख्या न मिलने पर इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। साथ ही गबन की गई धनराशि में से आधी-आधी दोनों से वसूले जाने की प्रक्रिया शुरू होगी। डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed