{"_id":"6a25a74c6b7d3625460e8416","slug":"electricity-went-out-in-50-villages-people-suffering-from-the-heat-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-158058-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 50 गांव की बिजली रही गुल, गर्मी से लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 50 गांव की बिजली रही गुल, गर्मी से लोग बेहाल
विज्ञापन
बेवाना के अटंगी में रविवार को मरम्मत कार्य करते बिजली कर्मचारी। स्रोत : विभाग
अंबेडकनगर। टांडा क्षेत्र में शुक्रवार रात को आई आंधी-बारिश के बाद बहाल हुई बिजली आपूर्ति व्यवस्था रविवार तक दुरुस्त नहीं हो सकी। रविवार को पूरा दिन बिजली कर्मचारी टूटे खंभों और लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। इसके चलते 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
रविवार को टांडा के अलीगंज, सिकरोहर, बाबा झारखंड, न्यू टांडा, मालीपुर गौरा बिजली घर में आंधी से टूटे बिजली खंभों को ठीक कराने का कार्य कराया गया। इसके चलते इससे जुड़े 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति पूरे दिन गुल रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे, जिससे लोग बेहाल नजर आए।
उधर, शनिवार की रात आठ बजे कुर्की बिजली घर की बिजली आपूर्ति ओवरलोड के चलते गुल हो गई। एक घंटे बाद करीब नौ बजे बहाल हुई। रात 9:05 बजे साउथ वेस्ट बिजली घर की आपूर्ति ओवरलोड के चलते ठप हो गई। देर शाम सभी स्थानों की आपूर्ति सुचारू करा दी गई। अकबरपुर के वीआईवी बिजलीघर के इलाकों में भी दिनभर बिजली कटौती होती रही। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जहां बिजली के खंभे टूटे थे। उन्हें लगवाने के बाद आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हुई व्यवस्था
जलालपुर के बड़ागांव स्थित बेगमगंज चौराहे पर बीते तीन जून को आए तेज आंधी-तूफान के कारण एक विद्युत पोल व ट्रांसफार्मर सहित क्षतिग्रस्त होकर गिर गए थे। इस घटना के पांच दिन बीत जाने के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे सैकड़ों घर अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। उपखंड अधिकारी (एसडीओ) जलालपुर ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए थे। खंभे लगवाकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।