{"_id":"687d48023e3b2dd2eb0ea8f3","slug":"electricity-was-cut-off-for-hours-due-to-transformer-explosion-and-a-manjha-falling-on-the-wire-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-138936-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने और तार पर मांझा गिरने से घंटों गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने और तार पर मांझा गिरने से घंटों गुल रही बिजली
Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
टांडा के सूरापुर बिजली घर के रतनपुर ब्राहिमपुर कुसमा में फुंका ट्रांसफार्मर।
अंबेडकरनगर। विद्युत विभाग कागजों में शहर में 24 घंटे और ग्रामीणांचल क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का दावा कर रहा है, लेकिन हकीकत में शहरी क्षेत्र में 20 और ग्रामीण क्षेत्र में बमुश्किल आठ से नौ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। विद्युत उपकरणों की मरम्मत और फॉल्ट के नाम पर सुबह से देर शाम तक कटौती हो रही है। इससे लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ गई है।
मरैला बिजलीघर से 40 गांव को बिजली आपूर्ति दी जा रही है। रविवार को 11 बजे अचानक बिजली गुल हो गई। बिजलीकर्मी फाॅल्ट खोजने में जुट गए। दोपहर एक बजे बिजलीकर्मियों को दोस्तपुर मार्ग पर 11 हजार बिजली लाइन पर मांझा गिरने की जानकारी मिली। तार के ऊपर गिरे मांझे को हटाकर दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल कराई जा सकी। बैरमपुर बरवा बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में पूरे दिन ट्रिपिंग का दौर जारी रहा।
एक्सईएन नहीं उठाते फोन, 10 दिन से तीन बार फुंका ट्रांसफाॅर्मर
टांडा के सूरापुर बिजलीघर के रतनपुर ब्राहिमपुर कुसमा गांव में 63 केवीए ट्रांसफाॅर्मर से रतनपुर, सगरा ब्राहिमपुर गांव की दो हजार आबादी को बिजली आपूर्ति की जाती है। ब्राहिमपुर निवासी अजीत वर्मा ने बताया कि 10 दिनों से गांव में लगा ट्रांसफार्मर तीन बार फुंक चुका है। पूरी रात जागकर बितानी पड़ रही है। कुसमा निवासी विकास वर्मा ने बताया कि 10 दिनों से बिजली नहीं मिल रही है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। बिजलीकर्मियों के साथ ही अधिकारी भी उदासीन बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सईएन फोन भी नहीं उठाते हैं। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रासंफाॅर्मर के लगातार फुंकने की जानकारी मिली है। अधिकारियों को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं। फाॅल्ट ठीक करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
नहीं हो रहा रोस्टर का अनुपालन
विद्युत उपकेंद्र तेन्दुआईकला से संबंधित राजेसुल्तानपुर, गिरैया बाजार, सिंघल पट्टी, कम्हरिया, निकसपुर, व जहांगीरगंज में विद्युत आपूर्ति होती है। राजेसुल्तानपुर फीडर नगरीय क्षेत्र में है। वहां भी विद्युत व्यवस्था पूरी तरह बदहाल है। आपूर्ति का न तो कोई रोस्टर है और न ही यहां पर कोई नियम। उपभोक्ता लचर विद्युत व्यवस्था से त्रस्त हैं। उपभोक्ता भावेश सिंह गंगे व मित्रसेन ने कहा कि विद्युत व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। इसको लेकर कई बार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जेई रमेश यादव ने कहा कि जितनी विद्युत आपूर्ति मिलती है उतनी आपूर्ति की जा रही है।