फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply to 20 villages remained disrupted throughout the night, people were in distress

Ambedkar Nagar News: रातभर गुल रही 20 गांवों की बिजली, लोग हुए बेहाल

Fri, 08 Aug 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 08 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to 20 villages remained disrupted throughout the night, people were in distress
अंबेडकरनगर। धीमी बारिश के साथ तेज हवा चलने से शहर से लेकर गांव तक बिजली की कटौती का दौर जारी रहा। बैरमपुर बरवा बिजली से संचालित अकबरपुर-अयोध्या मार्ग, तमसा मार्ग, मिर्जापुर कोडरा, इंद्रलोक कॉलोनी समेत एक दर्जन मोहल्ले को बिजली आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे अचानक इन मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। रात एक बजे के करीब बिजली आपूर्ति सुचारू हुई। सुबह 10 बजे बिजली एक बार फिर गुल हो गई। एक घंटे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर जागरूक उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों को फोन कर बिजली न आने की जानकारी दी। डेढ़ घंटे बाद दोपहर 12.30 बजे आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। महरुआ बिजली घर के वेस्ट और मंशापुर बिजली घर के 20 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति रात 12 बजे ब्रेकडाउन के चलते गुल हो गई। पूरी रात आपूर्ति बाधित रहने से उमस भरी गर्मी से ग्रामीण बिलबिला उठे। बेवाना बिजली घर पर भी देखने को मिला। यहां भी पूरे दिन बिजली की आवाजाही से उपभोक्ता परेशान रहे। अधीक्षण अभियंता राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के चलते कई जगह फाॅल्ट हुए थे, जिसे ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि फाल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed